लाइव न्यूज़ :

‘सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में घर से काम करने का बढ़ रहा चलन’

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:34 IST

Open in App

कोच्चि 15 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने का चलन बढ़ रहा है। इससे कार्यबल में नवाजत बच्चों की मां और दिव्यांग भी जुड़ पा रहे हैं और इसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। केरल में आईटी पार्क्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉन एम थॉमस ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कंपनियां इस तरह के 'मिश्रित' तरीकों से काम करना जारी रखेंगी और कार्यबल को कम नहीं करेंगी।

थॉमस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, "घर से काम करने के चलन को अधिक स्वीकृति मिली है और यह इसी तरह चलने वाला है। इसका आईटी क्षेत्र और समाज पर सकरात्मक प्रभाव पड़ा है। इस नए चलन में नवजात बच्चों की मां और विकलांगों के जुड़ने से कार्यबल का भी विस्तार हुआ है। साथ ही शहरों में जाम की स्थिति में भी कमी आई है।"

उन्होंने कहा कि उद्योग पटरी पर लौट रहा है और घर से काम करने के मॉडल पर 18 महीने से अधिक समय बिताने के बाद कर्मचारी धीरे-धीरे अपने कार्यालयों में लौट रहे हैं।

थॉमस ने कहा कि कोविड-19 नियमों में ढील, प्रतिबंधों में छूट और कर्मचारियों के पूर्ण टीकाकरण के साथ राज्य में कंपनियां अगले साल की शुरुआत तक कार्यालय से काम फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियां घर और दफ्तर दोनों जगह से काम यानी मिश्रित कामकाजी मॉडल अपनाना पसंद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय