लाइव न्यूज़ :

सरकार को चालू वित्त वर्ष में पांच केंद्रीय लोक उपक्रमों से लगभग 814 करोड़ रुपये लाभांश मिले

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सरकार ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी), हुडको और ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) समेत पांच केंद्रीय लोक उपक्रमों से चालू वित्त वर्ष में लाभांश किस्त के रूप में करीब 814 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को यह कहा।

पांडेय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘पीएफसी और हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) से क्रमश: 296 करोड़ रुपये और 233 करोड़ रुपये लाभांश किस्तें मिली हैं।’’

इसके अलावा ओआईएल, केआईओसीएल और एसजेवीएन ने क्रमश: 92 करोड़ रुपये, 99 करोड़ रुपये और 94 करोड़ रुपये लाभांश किस्तें दी हैं।

दीपम की वेबसाइट के अनुसार चालू वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) में अबतक सरकार को केंद्रीय लोक उपक्रमों से लाभांश के रूप में 8,096 करोड़ रुपये मिले हैं।

इसके अलावा, 9,110 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर जुटाये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा