लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट की वजह से 2020-22 के बीच वैश्विक विमानन उद्योग को 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा: आईएटीए

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:58 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

बोस्टन (अमेरिका), पांच अक्टूबर वैश्विक विमानन निकाय आईएटीए के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण वैश्विक विमानन उद्योग को 2020 से 2022 के बीच 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा, हालांकि 2023 में वह वापस मुनाफे में आ सकता है।

वॉल्श ने सोमवार को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की 77वीं वार्षिक आम बैठक में अपने भाषण के दौरान कहा, "हम संकट के सबसे गहरे स्तर से निकल चुके हैं। हालांकि गंभीर मुद्दे बने हुए हैं, वापसी का रास्ता दिखने लगा है।"

उन्होंने कहा कि कोविड​​​​-19 संकट की शुरुआत के लगभग दो साल बाद, विभिन्न सरकारों द्वारा लगाए गए व्यापक सीमा प्रतिबंधों का कोई औचित्य नहीं है।

वॉल्श ने कहा, "हम वित्त में सुधार देख रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि 2021 में नुकसान लगभग 52 अरब डॉलर होगा जबकि 2020 में 138 अरब डॉलर का भारी भरकम नुकसान हुआ था। 2022 में घाटा और कम होकर लगभग 12 अरब डॉलर हो जाएगा। 2023 में मुनाफे में लौटने से पहले कुल मिलाकर, कोविड-19 संकट से विमानन उद्योग को 201 अरब डॉलर का नुकसान होगा।"

वहीं आईएटीए के उप महानिदेशक कॉनराड क्लिफोर्ड ने सोमवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा अब भी संकटग्रस्त है और 2019 के स्तर की तुलना में 2021 में वह सिर्फ 22 प्रतिशत होगी।

उन्होंने आईएटीए की वार्षिक आम बैठक के दौरान यहां मीडिया से कहा, "सामंजस्यपूर्ण सीमा उपायों, प्रतिबंधों और प्रक्रियाओं की कमी (अंतर्राष्ट्रीय) यात्रा को फिर से शुरू ना कर पाने का एक प्रमुख कारण है।"

विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार, इस समय भारत से कोविड से पहले की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा रही हैं। वहीं कोविड से पहले की तुलना में देश में इस समय करीब 70 प्रतिशत घरेलू उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

महामारी के कारण भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि, भारत ने लगभग 28 देशों के साथ "एयर बबल" व्यवस्था के तहत विशेष उड़ानों की मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत