लाइव न्यूज़ :

जी-7 ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर दुनिया भर में कर की एक न्यूनतम दर रखे जाने का अनुमादन किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:37 IST

Open in App

कारबिस बे (ब्रिटेन), 13 जून (एपी) दुनिया के सबसे धनी देशों के नेता बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर वैश्विक स्तर पर एक न्यूनतम कर लगाए जाने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं।

ब्रिटेन में रविवार को समाप्त हुए विकसित आद्योगिक देशों के संगठन जी7 की बैठक में यह सहमति बनी।

इस महीने की शुरुआत में इन देशों के वित्त मंत्रियों ने कर से बचने के लिए करापवंचकों की पनाहगाह समक्षे जाने वाले देशों/क्षेत्रों का इस्तेमाल करने के बहुराष्ट्रीय निगमों की चालों पर रोक लगाने के उद्येश्य से उन पर हर देख में कम से कम 15 प्रतिशत की दर से कर लगाने की योजना को सहमति दी थी।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा कर से बचने के लिए कर मुक्त या कम कर वाले क्षेत्रों का इस्तेमाल करने से बहुत से देशों को अपने हिस्से के कर से वंचित होना पड़ता है।

वित्त मंत्रियों की सहमति के बाद उम्मीद की जा रही थी कि जी7 की शिखर बैठक में भी इसे अनुमोदित कर दिया जाएगा।

अमेरिका ने इस न्यूनतम दर की योजना पेश की थी। यह प्रस्ताव राष्ट्रपति जो बाइडेन के जी-7 शिखर सम्मेलन में लोकतांत्रिक देशों के साथ मिलकर एक ज्यादा न्यायसंगत वैश्विक अर्थव्यवस्था के निर्माण में मदद करने के तरीके निकालने के लक्ष्य से मेल खाता है।

तीन दिनों का यह शिखर सम्मेलन आज सम्पन्न हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार