लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व चेयरपर्सन ने कार्यकाल घटाये जाने को न्यायालय में चुनौती दी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के पूर्व चेयरपर्सन न्यायमूर्ति अशोक इकबाल सिंह चीमा ने अपना कार्यकाल घटाये जाने को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

मामला मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश हीमा कोहली की पीठ के समक्ष बृस्पतिवार को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध है।

चीमा ने अपनी याचिका में कार्यकाल कम किये जाने को मनमाना करार दिया है।

इससे पहले, दिन में शीर्ष अदालत ने न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल को ‘जल्दबाजी’ में अपीलीय न्यायाधिकरण का कार्यवाहक चेयरपर्सन बनये जाने पर अप्रसन्नता जतायी थी।

न्यायालय ने इस बात पर ऐतराज जताया था कि चीमा 20 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही ‘जल्दबाजी’ में उन्हें हटाकर न्यायमूर्ति वेणुगोपाल को उनकी जगह नियुक्त कर दिया गया।

वेणुगोपाल को 11 सितंबर, 2021 को अपीलीय न्यायाधिकरण का कार्यवाहक चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस