लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान मद में 6,194 करोड़ रुपये की अंतिम किस्त जारी की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च वित्त मंत्रालय ने बुधवार को राज्यों के लिये 6,194 करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान की 12वीं और अंतिम किस्त जारी की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस किस्त के जारी होने के साथ पात्र राज्यों को चालू वित्त वर्ष में केंद्रीय करो में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान (पीडीआरडी) के रूप में 74,340 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।

पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर केंद्रीय करो में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान मासिक किस्त के रूप में जारी किया जाता रहा है। यह केंद्रीय करो में हिस्सेदारी के बाद राज्यों के राजस्व घाटे में अंतर को पूरा करने के लिये दिया जाता है।

मंत्रालय के अनुसार यह अनुदान प्राप्त करने की राज्यों की पात्रता और राशि का निर्धाण आयोग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिये केंद्रीय करो में हिस्सेदारी पर गौर करते हुए राज्य के राजस्व और व्यय के बीच अंतर के आकलन के आधार पर किया है।

वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 2020-21 में 14 राज्यों को केंद्रीय करो में हिस्सेदारी बाद राजस्व घाटा अनुदान मद में 74,340 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने आयोग की सिफरिश के आधार पर 14 राज्यों को शत प्रतिशत राशि जारी कर दी है।

जिन राज्यों को यह अनुदान देने की सिफारिश की गयी है , वे हैं...आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?