लाइव न्यूज़ :

रुपये में आठ कारोबारी सत्र से चली आ रही गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले 22 पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:15 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून अन्य एशियाई मुद्राओं में मजबूती के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार को रुपया लगातार आठ कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद लाभ में बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 रुपये प्रति डॉलर पर नीचे खुला। दिन

में कारोबार के दौरान यह 74.27 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। बाद में हालांकि, इसमें सुधार हुआ और यह 22 पैसे बढ़कर 73.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले आठ कारोबारी सत्रों में बृहस्पतिवार तक रुपया 128 पैसे टूटा था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.93 पर पहुंच गया।

एचडीएसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा मजबूत डॉलर सूचकांक की वजह से रुपया दबाव में रहा। लगातार आठ कारोबारी सत्र में टूटने के बाद अन्य एशियाई मुद्राओं की मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये में बढ़त दर्ज हुई।’’

उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी बैंकों की आक्रामक डॉलर बिकवाली तथा आईपीओ आधारित प्रवाह से भी रुपये को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में कच्चे तेल, डालर सूचकांक और पूंजी प्रवाह पर रुपये का रुख निर्भर करेगा।

बहरहाल, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.64 प्रतिशत गिरकर 72.61 डालर प्रति बैरल रहा।

साप्ताहिक आधार पर अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 79 पैसे टूटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?