लाइव न्यूज़ :

कोविड टीका पाने योग्य प्राथमिकता प्राप्त लोगों की पहचान पर विशेषज्ञ समिति शीघ्र देगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी कोविड-19 टीका पाने के लिये प्राथमिकता प्राप्त व्यक्तियों की पहचान करने पर बनी विशेषज्ञ समिति अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट को अंतिम रूप प्रदान कर देगी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विशेषज्ञ समिति एक या एक से अधिक उन स्वास्थ्य संबंधी विकारों की पहचान कर रही है, जिनके होने की स्थिति में किसी व्यक्ति को कोविड-19 का टीका पाने का पात्र माना जायेगा। पॉल कोविड-19 टीकाकरण को लेकर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के चेयरमैन हैं।

पॉल ने कहा कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशिल्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के अलावा कुछ अन्य टीके भी हैं, जिनके ऊपर विचार चल रहा है।

पॉल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी विकारों वाले व्यक्तियों की पहचान करने की पात्रता निर्धारित कर ली गयी है। हम अगले कुछ दिनों में अंतिम रिपोर्ट की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस समिति ने इस पर गहराई से ध्यान दिया है। इस बारे में विस्तार से सोचा गया है कि टीका पाने के लिये किन विकारों को पात्रता में शामिल किया जाये।

उन्होंने कहा, ‘‘समिति इस बारे में में भी विचार कर रही है कि कौन यह निर्धारित करेगा, कौन इसे प्रमाणित करेगा, प्राथमिकता वाले टीके लगवाने के लिये व्यक्ति कहां जायेगा। इसलिये प्रक्रियात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गयी है। इस संबंध में, न केवल विशेषज्ञ समिति ने आपस में मुलाकात की है, बल्कि हमने राज्य सरकारों के साथ भी चर्चा की है।’’

सरकार के अनुसार, टीकाकरण के तहत सबसे पहले अनुमानित एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और लगभग दो करोड़ अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके मिलेंगे। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका मिलेगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से कम के उन व्यक्तियों को टीके मिलेंगे, जो स्वास्थ्य से संबंधित कुछ विकारों से ग्रसित हैं।

सरकार भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके पर अतिरिक्त जोर दे रही है, ऐसी आम राय के बारे में पूछे जाने पर पॉल ने कहा, ‘‘हम एक टीके (कोवैक्सीन) को दूसरे टीके (कोविशील्ड) के ऊपर वरीयता नहीं दे रहे हैं। हम दोनों ही टीकों पर जोर दे रहे हैं और दोनों को आगे बढ़ा रहे हैं। हम चाहते हैं कि आपको जो भी टीका आवंटित हो, आप उसे लगवायें।’’

उन्होंने बताया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के अलावा, अन्य टीके भी हैं, जिनके ऊपर विचार चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जाइडस कैडिला का डीएनए आधारित भारतीय टीका है, जो चरण-तीन के परीक्षण में है। हमें उम्मीद है कि इसका चरण-तीन परीक्षण एक या दो महीने में पूरा हो जाएगा और यह टीका उपलब्ध कराया जा सकता है। रूस के स्पुतनिक वी वैक्सीन का अब भारत के बाहर बड़े पैमाने पर अध्ययन किया गया है और इसने आशाजनक परिणाम दिखाये हैं।’’

पॉल के अनुसार, हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई और पुणे स्थित जेन्नोवा बायोफार्मास्यूटिकल के टीके शुरुआती परीक्षण में हैं।

देश में अब तक 58 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम