लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था 2021-22 में कहीं अधिक अच्छी स्थिति में होगी; वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वित्त मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में अर्थव्यवस्था के पूर्णपुनरुद्धार से भी अधिक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जगाते हैं।

वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी मासिक आर्थिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत दुनिया के लिये कोविड-19 टीके का केंद्र बन गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित उपायों के साथ की संरचनात्मक सुधारों और आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत नीतिगत मदद से व्यापक आधार पर समावेशी वृद्धि को ताकत मिलेगी। इनसे देश आने वाले वित्त वर्ष में मजबूत और टिकाउ वृद्धि की राह पर लौट आयेगा।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि वृद्धि व मुद्रास्फीति के परिदृश्य 2021-22 में पुनरुद्धार से अधिक की उम्मीद जगाते हैं।

कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है।

पिछले दिनों संसद में प्रस्तुत वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2021-22 में वृद्धि दर 11 प्रतिशत पर पहुंच जाने की उम्मीद व्यक्त की गयी है। बजट में भी वास्तविक जीडीपी में 10 से साढ़े दस प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 के लिये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने उत्पादन में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि, आर्थिक सर्वेक्षण ने 11 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने 10.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। ऐसे में यह वित्त वर्ष पुनर्निर्माण वाला रहने वाला है। आईएमएफ ने 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस तरह भारत पुन: सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?