लाइव न्यूज़ :

वृहद आंकड़ों, रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By भाषा | Updated: August 1, 2021 10:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा रिजर्व बैंक के ब्याज दरों पर निर्णय से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वैश्विक रुख तथा टीकाकरण से भी बाजार को दिशा मिलेगी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आगामी सप्ताह घरेलू मोर्चे पर प्रमुख घटनाक्रम रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा रहेगा। अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की क्या स्थिति है, इसके लिए बाजार को विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों का इंतजार है।’’

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी, पीएनबी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, बैक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही नतीजे आने हैं।

सैमको सिक्योरिटी की इक्विटी शोध प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक इसी सप्ताह है। इसके अलावा वाहनों की बिक्री के आंकड़े, पीएमआई आंकड़े तथा तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिलेंगी।’’

इक्विटी99 के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा, ‘‘वृहद आर्थिक आंकड़े, टीकाकरण की रफ्तार मुख्य रूप से बाजार के लिए उत्प्रेरक होंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 प्रतिशत नीचे आया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी राय में मानसून की प्रगति, कंपनियों के तिमाही नतीजों और कोविड-19 का रुख निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई