लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे उबर रही है देश की अर्थव्यवस्था: मोंटेक

By भाषा | Updated: January 24, 2021 21:08 IST

Open in App

पुणे, 24 जनवरी पूर्ववर्ती योजना आयोग के पूर्व डिप्टी चेयरमैन मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने रविवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ने धीरे-धीरे उबरना शुरू कर दिया है।

भारत की अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत होने के पहले से ही नरमी आने लगी थी। महामारी के चलते लॉकडाउन लगाये जाने के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गयी थी। हालांकि इसके बाद दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने तेज वापसी की और गिरावट की दर कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गयी।

अहलूवालिया ने कहा, ‘‘महामारी के चलते लॉकडाउन जरूरी हो गया था और उसके चलते हम पहली तिमाही में चोटी से फिसल गये। अब अर्भव्यवस्था वापस चढ़ रही है। मुझे लगता है कि यह क्रमिक सुधार है, लेकिन स्पष्ट है कि सुधार हो रहा है।’’

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में चालू वित्त वर्ष (2020-21) के दौरान रिकॉर्ड 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।

अहलूवालिया ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र ठीक हो रहा है और 2019-20 की स्थिति में वापस आ गया है। हालांकि, होटल, रेस्तरां, यात्रा, पर्यटन और मॉल में खुदरा खरीदारी जैसे क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हैं। इन्हें सामान्य स्थिति में लौटने में कुछ समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचा अभी भी पीछे है और अगली कुछ तिमाहियों में इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।

अहलूवालिया ने लघु उद्योगों को ऋण सहायता प्रदान करने के लिये सरकार और रिजर्व बैंक की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या