लाइव न्यूज़ :

बीते वित्त वर्ष में देश का कोयला उत्पादन दो प्रतिशत घटकर 71.6 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: July 4, 2021 11:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई देश का कोयला उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 2.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 71.60 करोड़ टन रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में कोयला उत्पादन 73.08 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय के 2020-21 के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में 71.60 करोड़ टन के कुल उत्पादन में नॉन-कोकिंग कोयले का हिस्सा 67.12 करोड़ टन और कोकिंग कोयले का 4.47 करोड़ टन रहा।

देश के कुल कोयला उत्पादन में 68.59 करोड़ टन का उत्पादन सार्वजनिक क्षेत्र ने और शेष 3.01 करोड़ टन का उत्पादन निजी क्षेत्र ने किया।

बीते वित्त वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ ने सबसे अधिक 15.84 करोड़ टन का कोयला उत्पादन दर्ज किया। ओडिशा 15.41 करोड़ टन के उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर रहा। उसके बाद मध्य प्रदेश 13.25 करोड़ टन और झारखंड 11.92 करोड़ टन का स्थान रहा।

बीते वित्त वर्ष में झारखंड 4.43 करोड़ टन के साथ सबसे बड़ा कोकिंग कोयला उत्पादक रहा। कुल कोकिंग कोयले के 4.47 करोड़ टन के उत्पादन में झारखंड का हिस्सा 99.11 प्रतिशत रहा।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि महामारी का प्रभाव सभी ओर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद कोयला क्षेत्र ने अपनी जुझारू क्षमता का प्रदर्शन किया। इससे देश की अर्थव्यवस्था में कोयला क्षेत्र के योगदान का पता चलता है।

कोयला सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि कोयला देश की ऊर्जा प्रणाली की रीढ़ है और देश की वाणिज्यिक प्राथमिक ऊर्जा आपूर्ति में इस क्षेत्र का हिस्सा 58 प्रतिशत है।

देश के कुल कोयला उत्पादन में सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. की हिस्सेदारी 83.26 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम