लाइव न्यूज़ :

देश का कोयला आयात दिसंबर में 15.1 प्रतिशत बढ़कर 2.36 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: February 7, 2021 11:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी देश का कोयला आयात दिसंबर में 15.1 प्रतिशत बढ़कर 2.36 करोड़ टन पर पहुंच गया। इससे पिछले साल समान महीने यह 2.05 करोड़ टन रहा था।

एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात 1.56 करोड़ टन रहा, जो दिसंबर, 2019 में 1.42 करोड़ टन रहा था।

इसी तरह कोकिंग कोयले का आयात बढ़कर 53.6 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल समान महीने में 44.7 करोड़ टन रहा था।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान देश का कोयला आयात 13.5 प्रतिशत घटकर 16.07 करोड़ टन पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कोयला आयात 18.58 करोड़ टन रहा था।

अप्रैल-दिसंबर में नॉन-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 10.70 करोड़ टन रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 12.82 करोड़ टन रहा था। इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात घटकर 3.35 करोड़ टन रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3.72 करोड़ टन रहा था।

एमजंक्शन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘दिसंबर में ऊंचे उत्पादन की वजह से बिजली इकाइयों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा औद्योगिक गतिविधियां भी अब सुधर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ने से कोयले की मांग मजबूत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?