लाइव न्यूज़ :

इनवेस्कों की सफाई, जी एंटरटेनमेंट और रिलायंस के बीच सौदे को सिर्फ सुगम बनाने का प्रयास किया था

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को ने बुधवार को कहा कि उसने रिलायंस और जी एंटरटेनमेंट के बीच एक संभावित सौदे को सुविधाजनक बनाने की कोशिश की थी लेकिन कम मूल्यांकन पर समझौता तय करने या लेनदेन के लिए कोई दबाव नहीं डाला था।

इनवेस्को की तरफ यह बयान दरअसल जी एंटरटेनमेंट के प्रमुख पुनीत गोयनका के बयान के बाद आया है। उन्होंने इनवेस्को पर इस साल फरवरी में एक बड़े भारतीय समूह (रणनीतिक समूह) के स्वामित्व वाली कंपनी और कुछ संस्थाओं के साथ विलय के लिए एक प्रस्ताव लाने का आरोप लगाया था।

इनवेस्को ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि रिलायंस उनमे से एक बड़ा भारतीय समूह था। जबकि जी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में हालांकि उस 'रणनीतिक' भारतीय समूह (रिलायंस) के नाम का खुलासा नहीं किया था।

इनवेस्को ने कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि रिलायंस द्वारा प्रस्तावित संभावित लेनदेन पर रिलायंस और गोयनका तथा ज़ी के प्रवर्तक परिवार से जुड़े अन्य लोगों के बीच बातचीत हुई थी।’’

उसने कहा कि जी एंटरटेनमेंट के सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को की भूमिका संभावित लेनदेन को सुविधाजनक बनाने में मदद करने की थी, इसके अलावा कुछ नहीं।

प्रवर्तक परिवार और इनवेस्को के बीच जारी लड़ाई में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि उसके प्रबंध निदेशक और सीईओ पुनीत गोयनका ने अपने बोर्ड को विलय के बारे में इनवेस्को द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव के बारे में बताया था, जिसके तहत रणनीतिक समूह के पास बहुमत हिस्सेदारी होती।

जी एंटरटेनमेंट ने इसके अलावा आरोप लगाया है कि अपने खुले पत्र में इनवेस्को का रुख कि वे ‘‘किसी भी ऐसे रणनीतिक सौदे का दृढ़ता से विरोध करेंगे, जो सामान्य शेयरधारकों की कीमत पर प्रवर्तक परिवार जैसे चुनिंदा शेयरधारकों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाता है।’’

इन्हीं आरोपों को लेकर इनवेस्को ने कहा, ‘‘हमने पिछले दो वर्ष में ज़ी एंटरटेनमेंट को अच्छी स्थिति में वापस लाने के लिए कई गंभीर प्रयास किए हैं। रणनीतिक समूह के बारे में चर्चा इस प्रयास का सिर्फ एक हिस्सा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार