लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2021-22 में चाय उद्योग की चुनौतियां जारी रह सकती हैं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:08 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी चाय उद्योग को अगले वित्तीय वर्ष में मजदूरी में बढ़ोतरी और कीमतों पर इसके प्रभाव से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उत्पादन सामान्य स्तर का हो चला है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने रिपोर्ट में वर्ष 2020-21 के दौरान प्रदर्शन में काफी सुधार के बाद चाय उद्योग के लिए वर्ष 2021-22 तक चुनौतियों के बने रहने का अनुमान जताया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि नए सत्र में उत्पादन सामान्य होने पर थोक चाय की कीमतों पर असर एक महत्वपूर्ण पहलू होगा जो अगले वित्तीय वर्ष में लाभप्रदता को प्रभावित करेगा।

पश्चिम बंगाल ने हाल ही में अंतरिम आधार पर, मजदूरी दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे थोक चाय कंपनियों के लिए उत्पादन की लागत में वृद्धि होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में घरेलू चाय की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, अप्रैल-दिसंबर 2020 के दौरान उत्तर भारत (एनआई) की नीलामी औसतन 46 प्रतिशत दक्षिण भारत (एसआई) की चाय की नीलामी औसत 41 प्रतिशत ऊंची बोली गयी है।

घरेलू उत्पादन में 10 फीसदी की गिरावट से चाय की कीमतों में भारी तेजी देखी गई, जबकि खपत में मजबूती बनी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम