लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के निदेशक मंडल ने की आर्थिक स्थिति की समीक्षा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:32 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च 19 (भाषा ) भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने बैठक कर के देश की आर्थिक स्थिति और इसके समक्ष घरेलू तथा वैश्विक चुनौतियों की समीक्षा की। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की यह 588वीं बैठक थी। सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इसमें भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता गवर्नर शक्तिकांत दास ने की।

बयान में कहा गया है, ‘ निदेशक मंडल ने चालू लेखा वर्ष के दौरान अब तक के नौ माह के (जुलाई2020 से मार्च 2021) के आरबीआई के कार्यों का भी जायजा लिया निदेशक मंडल ने लेखा-वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।’

बैठक में बीपी कानूनगो, महेश कुमार जैन, माइकल देवव्रत पात्रा और राजेश्वर राव (सभी डिप्टी गवर्नर) और निदेशक मंडल के सदस्य एन चंद्रशेखरन , सतीश के मराठे , एस गुरुमूर्ति, रेवती अय्यर और सचिन चतुर्वेदी शामिल थे।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव तरुण बजाज भी बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई