लाइव न्यूज़ :

एनएमडीसी का निदेशक मंडल 10 नवंबर को शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव पर विचार करेगा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी के निदेशक मंडल की बैठक 10 नवंबर को होने जा रही, जिसमें शेयर पुनर्खरीद प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजारों को सोमवार को भेजी सूचना में कहा कि उसका निदेशक मंडल 30 सितंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी देगा।

कंपनी ने कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल की 10 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें कंपनी के एक रुपये अंकित मूल्य के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार किया जाएगा।’’

हालांकि, कंपनी ने इस प्रस्ताव का ब्योरा नहीं दिया है। पुनर्खरीद का मकसद कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों को अधिशेष नकदी लौटाना होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम