लाइव न्यूज़ :

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली का औसत हाजिर मूल्य 11 प्रतिशत बढ़कर 3.18 रुपये यूनिट पहुंचा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में अगले दिन की आपूर्ति (डे अहेड मार्केट) के लिये बिजली का औसत हाजिर मूल्य जनवरी में 11 प्रतिशत बढ़कर 3.18 रुपये यूनिट रहा। एक साल पहले 2020 के इसी महीने में यह 2.86 रुपये प्रति यूनिट था।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि मौजूदा मूल्य और शर्तों पर अगले दिन की आपूर्ति के लिये कुल 558.4 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक है।

बाजार में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता रही। बिक्री के लिये कुल 1007.4 करोड़ यूनिट बिजली रखी गयी। यह निपटान मात्रा का करीब दोगुना है।

माह के दौरान पूरे 31 दिन एक देश एक कीमत की स्थिति रही। वितरण कंपनियां और खुले बाजार से बिजली खरीदने को स्वतंत्र उपभोक्ताओं ने सस्ती दर पर बिजली खरीदने को लेकर बाजार में प्रतिस्पर्धी मूल्य का लाभ उठाया ।

आईईएक्स के अनुसार अगले 11 दिन तक की अवधि के लिये बिजली की खरीद-बिक्री बाजार (टर्म अहेड मार्केट) में पिछले महीने 52.4 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 93 प्रतिशत अधिक है।

वहीं वास्तविक समय पर यानी एक घंटे के नोटिस पर बिजली की जरूरत को पूरा करने का बाजार (रीयल टाइम मार्केट) में जनवरी, 2021 में 123.3 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। यह मासिक आधार पर 9.2 प्रतिशत अधिक है। इसकी शुरूआत पिछले साल जून में हुई थी।

एक्सचेंज के अनुसार ‘ग्रीन टर्म अहेड मार्केट’ में आलोच्य महीने में 9.24 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। इसमें 2.4 करोड़ यूनिट सौर ऊर्जा खंड से तथा 6.84 करोड़ यूनिट दूसरे नवकीरणीय स्रोतों से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?