लाइव न्यूज़ :

एक्सचेंज में फरवरी में बिजली का औसत हाजिर मूल्य 16 प्रतिशत बढ़कर 3.39 रुपये प्रति यूनिट रहा

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में फरवरी में अगले दिन पहले की आपूर्ति के सौदों में (डीएएम-बाजार में) बिजली की औसत हाजिर दर एक साल पहले इसी माह की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़कर 3.39 रुपये प्रति यूनिट रही।

आईईएक्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक कई राज्यों में मांग बढ़ने से कीमतों में यह तेजी दिखी है।

बयान में कहा गया है , ‘‘अगले दिन के लिए (डीएएम) अनुबंध के बाजार में फरवरी में कुल 512.40 करोड़ यूनिट के सौदे हुये जो कि एक साल पहले के मुकाबले 19.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाते हैं। इसमें कुल मिलाकर बिक्री की बोली 853 करोड़ 50 लाख यूनिट रही जो कि निष्पादित मात्रा का 1.7 गुणा रहा। इससे पता चलता है कि बिजली बाजार में उपलब्धता की कोई कमी नहीं है।’’

फरवरी 2020 में इन अनुबंधों की औसत दर 2.91 रुपये प्रति यूनिट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?