लाइव न्यूज़ :

पिछले वित्त वर्ष में अपरिवर्तनीय ऋण-पत्र से जुटायी गयी राशि रही 29 प्रतिशत कम

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कंपनियों ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में डिबेंचर जारी कर 10,587 करोड़ रुपये जुटाए है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 29 प्रतिशत कम है। क्रेडिट रेटिंग्स में गिरावट तथा कोविड-19 की वजह से आई अड़चनों से चूक या डिफॉल्ट का जोखिम बढ़ने से कंपनियां डिबेंचर जारी कर कम राशि जुटा पाई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (एनसीडी) के जरिये धन जुटाने का आंकड़ा आकर्षक रह सकता है।

ग्रीन पोर्टफोलियो के सह-संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में एनसीडी के रास्ते धन जुटाने का आंकड़ा 2018-19 के स्तर पर पहुंच सकता है। कंपनियों निवेश चक्र में प्रवेश कर रही हैं। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 10 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है। इसके अलावा बांड पर प्रतिफल भी बढ़ रहा है, जिससे एनसीडी निर्गम का मामला बनता है।

उन्होंने कहा कि हाल में मुथूट फाइनेंस के एनसीडी की सफलता से कई कंपनियों के लिए रास्ता खुल गया है। इनमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और रियल एस्टेट कंपनियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि डीएलएफ, पीरामल, एडलवाइस और आईआईएफएल पहले ही एनसीडी निर्गम पर विचार कर रही हैं।

एनसीडी ऋण से जुड़े बांड होते हैं, जिन्हें शेयरों में बदला नहीं जा सकता। सामान्य तौर पर इनमें ब्याज दर ऊंची होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?