लाइव न्यूज़ :

टीएचडीसीआईएल के अधिकारियों ने की बिजली मंत्री से मुलाकात, परियोजनाओं की दी जानकारी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई बिजली कंपनी टीएचडीसी इंडिया लि. (टीएचडीसीआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय गोयल ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में खुर्जा अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना समेत सौर तथा पवन ऊर्जा परियोजनाओं के क्षेत्र में उठाये गये कदमों की जानकारी दी।

टीएचडीसीआईएल ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एनटीपीसी और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त उद्यम टीएचडीसी इंडिया लि. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोयला आधारित बिजली परियोजना लगा रही है।

टीएचडीसीआईएल ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक विजय गोयल के साथ कंपनी के निदेशक (वित्त) जे बहेरा और निदेशक (तकनीकी) आर के विश्नोई ने केंद्रीय बिजली मंत्री से मुलाकात की।’’

मुलाकात के दौरान उन्होंने खुर्जा तापीय बिजली परियोजना की स्थिति के अलावा सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के क्षेत्र में उठाये गये कदमों की जानकारी दी।

बयान के अनुसार इस मौके पर मंत्री ने टीएचडीसीआईएल के कामकाज की सराहना की और कंपनी से उत्तरारखंड के अलावा देश के दूसरे भागों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर विचार करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?