लाइव न्यूज़ :

टेक्सस-भारत टीका कूटनीति ने कोविड के सस्ते टीके का विकास किया, दाम 1.5 डॉलर प्रति खुराक

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:35 IST

Open in App

ह्यूस्टन, एक नवंबर भारतीय दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई और टेक्सस चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल एवं बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के बीच साझा वैश्विक स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे सहयोग, 'टेक्सस-भारत टीका कूटनीति' ने कोविड-19 के लिए एक सस्ते टीके का विकास किया है जिसकी कीमत 1.50 डॉलर (करीब 113 रुपये) प्रति खुराक होगी। एक शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी।

शनिवार को इंडो-अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (आईएसीसीजीएच) के 2021 के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर और नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डीन डॉ. पीटर होटेज ने कहा कि इस गठजोड़ ने रिकॉर्ड समय में लोगों के लिए सस्ते टीके का विकास किया है।

उन्होंने कहा कि यह आने वाले महीनों में दुनिया के कम आय वाले देशों को टीकों के अंतर को भरने में मदद करेगा।

डॉ. होटेज ने कहा, “कोविड-19 टीका जल्द ही भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए पेश किया जाएगा और हर महीने 10 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा। यह मुश्किल रहा है, लेकिन अब तक की सबसे संतोषजनक गतिविधि है जिसमें मैं शामिल रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि एक बार भारत में टीका पेश करने के बाद इसके वैश्विक उपयोग के लिए आपातकालीन सहायता करने के लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी और इसका उद्देश्य होगा कि दुनिया को भी इससे फायदा मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा