लाइव न्यूज़ :

टेराबाइट ईकार्ट्स ने इलेक्ट्रिक कार्ट ‘टेरा डोसा’ पेश किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:29 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी इलेक्ट्रिक फूड कार्ट स्टार्ट-अप टेराबाइट ईकार्ट्स ने अपना पहला इलेक्ट्रिक कार्ट ‘टेरा डोसा’ पेश किया है। इसे सड़क पर खोमचा लगाकर खाने-पीने का सामान बेचने वालों (स्ट्रीट फूड वेंडर) को लक्ष्य कर उतारा गया है।

टेराबाइट ने बुधवार को बयान में कहा कि इन स्ट्रीट कार्ट की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट पर की जा सकती है। बयान में कहा गया है कि उच्च-प्रौद्योगिकी और बेहतरीन मॉड्यूलर डिजाइन वाले ये स्ट्रीट कार्ट वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला समर्थन के साथ एक सस्ता टर्नकी समाधान हैं।

टेराबाइट की स्थापना पिछले साल हुई थी। बेंगलुरु की इस स्टार्टप की क्षमता 2021 तक 8,000 से 10,000 इलेक्ट्रिक कार्ट का उत्पादन करने की है।

कंपनी ने कहा कि विनिर्माण आउटसोर्स है और इसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकता है।

टेराबाइट ईकार्ट्स के सह-संस्थापक बुनिशा खाजामोहिदीन ने कहा, ‘‘हम इलेक्ट्रिक कार्ट को पेश कर काफी रोमांचित हैं। इससे स्ट्रीट वेंडर संगठित तरीके से और साफ-सफाई के साथ खाने-पीने का सामान बेच सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?