लाइव न्यूज़ :

एशिया में यूजर बढ़ने से टेलीग्राम के सब्सक्राइबर 50 करोड़ के पार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी मैसेजिंग सेवा प्रदाता कंपनी टेलीग्राम के सब्सक्राइबर की संख्या 50 करोड़ के पार चली गयी। प्रतिस्पर्धी व्हाट्सऐप की नयी गोपनीयता नीति को लेकर विवाद के बाद टेलीग्राम के यूजर हालिया कुछ दिन में तेजी से बढ़े हैं।

टेलीग्राम ने एक बयान में बताया कि पिछले 72 घंटे में उससे 2.5 करोड़ नये यूजर जुड़े हैं। उसने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में उसके कुल सब्सक्राइबर 50 करोड़ के पार चले गये और लगातार बढ़ ही रहे हैं।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसे भारत में कितने नये यूजर मिले हैं। उसने कहा कि उसके नये यूजरों में 38 प्रतिशत एशिया से हैं। इसके अलावा यूरोप से 27 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका से 21 प्रतिशत और पश्चिम एशिया व उत्तरी अफ्रीका से आठ प्रतिशत नये यूजर आये हैं।

सेंसर टावर के आंकड़ों के हवाले से कुछ खबरों में कहा गया है कि भारत में छह से 10 जनवरी के दौरान टेलीग्राम को 15 लाख नये डाउनलोड मिले हैं।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दूरसंचार बाजार और डेटा का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। देश में 30 अक्टूबर 2020 तक कुल 117 करोड़ थे टेलीफोन कनेक्शन, जिनमें 115 करोड़ मोबाइल कनेक्शन थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?