लाइव न्यूज़ :

टेलीकॉम वाचडॉग की मस्क की स्टारलिंक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 29 नवंबर गैर - सरकारी संगठन (एनजीओ) टेलीकॉम वाचडॉग ने बिना लाइसेंस के देश के लोगों से उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा के लिये भुगतान स्वीकार करने को लेकर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

एनजीओ ने 27 नवंबर को दूरसंचार सचिव को लिखे पत्र में दूरसंचार विभाग से मामले में कार्रवाई में देरी और पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

इस बारे में फिलहाल दूरसंचार विभाग और स्टारलिंक से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

टेलीकॉम वाचडॉग ने 29 सितंबर को दूरसंचार विभाग के पास स्टारलिंक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अमेरिकी कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं से ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने के वादे के साथ अवैध रूप से धन एकत्र कर रही है , जबकि उसके पास इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं है।

दूरसंचार विभाग ने पिछले सप्ताह कहा था कि स्टारलिंक के पास उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिये लाइसेंस नहीं है और उसने लोगों से कंपनी की सेवा लेने से मना किया था।

विभाग ने स्टारलिंक से उपग्रह आधारित संचार सेवाओं के लिये नियामकीय रूपरेखा का अनुपालन करने और तत्काल प्रभाव से भारत में बुकिंग/इंटरनेट सेवा देने से बचने को कहा था।

एनजीओ ने दूरसंचार सचिव को लिखे पत्र में कंपनी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से जांच कराने का आग्रह किया कि आखिर कैसे स्टारलिंक फरवरी, 2020 से प्री-बुकिंग शुरू कर सकती है जबकि दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी नहीं किया।

उसने कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने निर्देश जारी करने में 58 दिन का समय लिया जबकि यह कुछ घंटे में किया जा सकता था। इस दौरान कई लोग धोखाधड़ी के शिकार हुए।’’

एनजीओ के अनुसार, स्टारलिंक के प्रबंध निदेशक के बयान के अनुसार कंपनी ने 5,000 ग्राहकों से 99-99 डॉलर लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख