लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार सचिव ने सी-डॉट से 6जी प्रौद्योगिकी पर काम शुरू करने को कहा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दूरसंचार सचिव के राजारमन ने सार्वजनिक क्षेत्र के दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संगठन सी-डॉट से 6जी और भविष्य की अन्य प्रौद्योगिकियों पर काम शुरू करने को कहा है। एक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

दूरसंचार सचिव ने कहा कि समय पर वैश्विक बाजार तक पकड़ बनाने के लिए भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर काम शुरू करना जरूरी है।

सैमसंग, हुवावेई, एलजी और कुछ अन्य कंपनियों ने 6जी प्रौद्योगिकी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे 5जी की तुलना में 50 गुना तेज बताया जा रहा है। 6जी के 2028 से 2030 के बीच आने की उम्मीद है।

एक गणना के अनुसार, 5जी की अधिकतम डाउनलोड स्पीड 20 गीगाबिट (जीबीपीएस) मानी जाती है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया ने भारत में परीक्षणों के दौरान 3.7 जीबीपीएस की अधिकतम गति हासिल करने का दावा किया है।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) ने बयान में कहा, ‘‘दूरसंचार सचिव ने सी-डॉट से उभरती प्रौद्योगिकियों पर निगाह रखने को कहा है। उन्होंने सी-डॉट से 6जी और भविष्य की अन्य प्रौद्योगिकियों पर काम शुरू करने को कहा है जिससे भारत वैश्विक बाजारों से पिछड़े नहीं।’’

दूरसंचार विभाग के अनुसार 5जी प्रौद्योगिकी 4जी की तुलना में दस गुना अधिक डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम होगी। साथ ही यह तीन गुना अधिक स्पेक्ट्रम दक्षता प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय