लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार सुधार पैकेज ने उम्मीद बढ़ायी, उद्योग ढांचे के लिए जोखिम कम हुआ: इंडस टावर्स

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दूरसंचार अवसंरचना कंपनी इंडस टावर्स ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा घोषित सुधार पैकेज से इस क्षेत्र में उम्मीद का संचार हुआ है और उद्योग ढांचे के लिए जोखिम काफी कम हो गया है।

इंडस टावर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिमल दयाल ने दूसरी तिमाही के तिमाही नतीजों को जारी करने के मौके पर कहा कि कंपनी दूरसंचार संचालकों और क्षेत्रों में डेटा की अत्यधिक मांग से लाभान्वित हो रही है।

सरकार द्वारा हाल ही में घोषित किए गए दूरसंचार क्षेत्र के सुधार पैकेज को उल्लेखनीय कदम बताते हुए, दयाल ने कहा कि इसने ऑपरेटरों के जोखिम को कम करने के साथ उद्योग के चारों ओर उम्मीद का संचार किया है।’’

उन्होंने कहा कि इस पैकेज की संरचना इस क्षेत्र को विकसित करने और इसे 5जी युग की ओर ले जाने में एक सहायक भूमिका निभाने के लिए सरकार की ओर से स्पष्ट मंशा को रेखांकित करती है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तिमाही उद्योग के लिए अच्छी रही है। दूरसंचार राहत पैकेज मुख्य आकर्षण रहा है। हमारा मानना ​​​​है कि इस राहत पैकेज से आने वाली तिमाही के कारोबार पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल