लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार कंपनियों ने सरकार से पूछा, एनएसडी के बाद नेटवर्क में सेंध के लिए किसकी जिम्मेदारी होगी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दूरसंचार कंपनियों ने सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश (एनएसडी) के कार्यान्वयन के बाद नेटवर्क की सुरक्षा में सेंध पर जिम्मेदारी को लेकर चीजें स्पष्ट करने को कहा है। दूरसंचार ऑपरेटरों ने कहा है कि एनएसडी के लागू होने के बाद यदि सुरक्षा में सेंध लगती है, तो कौन सी इकाई को इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। उद्योग सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दूरसंचार ऑपरेटरों ने करीब डेढ़ सप्ताह पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) की बैठक में इस पर अपने विचार दिए हैं।

एनएससीएस ने यह बैठक विश्वसनीय उत्पादों की रूपरेखा पर काम करने के लिए बुलाई थी। इस बैठक में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के वरिष्ठ नियामकीय अधिकारियों ने अपने विचार रखे।

एक निजी ऑपरेटर के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दूरसंचार कंपनियां चाहती हैं कि यदि सरकार नेटवर्क में लगाए गए विश्वसनीय उत्पादों की सूची बनाती है, तो नेटवर्क में सेंध की स्थिति में किसकी जिम्मेदारी होगी, इसको लेकर दिशानिर्देश स्पष्ट होने चाहिए।

मौजूदा नियमों के तहत नेटवर्क की सुरक्षा में सेंध की जिम्मेदारी दूरसंचार ऑपरेटर की होती है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दो निजी कंपनियों ने सरकार से कहा है कि यदि चीन के उपकरणों पर रोक लगाई जाती है, तो सरकार को मूल्य प्रतिस्पर्धा सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें