लाइव न्यूज़ :

तेजस नेटवर्क्स को जून तिमाही में 7.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दूरसंचार उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी तेजस नेटवर्क्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 7.55 करोड़ रुपये रहा।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 9.76 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

तेजस नेटवर्क्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की परिचालन आय जून 2021 को समाप्त तिमाही में 80 प्रतिशत उछलकर 144.25 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 80.11 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय नायक ने कहा, ‘‘हम अपने कारोबार के विकास और बेहतर लाभदायकता को लेकर पटरी पर हैं। ब्रॉडबैंड सेवाओं को तेजी से अपनाने और बैंडविड्थ की खपत में वृद्धि से हमारे उपकरणों की मांग बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अच्छी संख्या में ऑर्डर हैं। ये बढ़कर 701 करोड़ रुपये के हो गए हैं। हम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की अनुकूल नीतियों की उम्मीद कर रहे हैं। हमने दूरसंचार उपकरणों के लिए सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार