लाइव न्यूज़ :

टेगा इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 4.67 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टेगा इंडस्ट्रीज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को पहले दिन एक घंटे में ही पूर्ण अभिदान मिल गया। पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुल 4.67 गुना अभिदान मिला।

टेगा इंडस्ट्रीज खनन उद्योग में इस्तेमाल वाले उत्पाद बनाती है।

कंपनी के 619.22 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 95,68,636 शेयरों की पेशकश पर पहले दिन 4,46,62,233 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 7.51 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 4.17 गुना तथा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित शेयरों पर सात प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 443 से 453 रुपये प्रति शेयर तय किया है। टेगा इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 186 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?