लाइव न्यूज़ :

डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिये प्रौद्योगिकी का उपयोग हो: वित्त राज्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर वित्त राज्यमंत्री भागवत के कराड ने मंगलवार को डिजिटल लेन-देन में धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिये प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) समेत कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इस पहल का मकसद उन छोटी इकाइयों को बिना किसी गारंटी के कर्ज सुलभ करना है, जो इससे वंचित हैं।

मंत्री ने उद्योग मंडल सीआईआई के ‘ऑनलाइन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि पीएमएमवाई में गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा ऋण 22 से 23 प्रतिशत है, इसे देखते हुए बैंकों को कर्जदारों को जागरूक और शिक्षित कर इसमें कमी लाने को कहा गया है।

वित्तीय प्रौद्योगिकी उद्योग के बारे में कराड ने कहा कि सरकार की अनुकूल नीतियों और नियामकीय व्यवस्था की मदद से यह तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत उभरते देशों में वित्तीय प्रौद्योगिकी अपनाने के मामले में अग्रणी देश है। देश में वित्तीय प्रौद्योगिकी अपनाने की दर मार्च, 2020 में 87 प्रतिशत थी जबकि वैश्विक औसत 64 प्रतिशत था।

प्रधानमंत्री जनधन योजना का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि इसके तहत 43.40 करोड़ खाते खोले गये और जमा राशि 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गयी है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी से प्रधानमंत्री जनधन योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?