लाइव न्यूज़ :

टेक स्टार्टअप डिजिबॉक्स की तीन साल में 5,000 इंजीनियरों की भर्ती की योजना

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर ऑनलाइन फाइल स्टोरेज और शेयरिंग सेवा मुहैया कराने वाले स्टार्टअप डिजिबॉक्स ने कहा है कि वह अगले तीन वर्षों में 5,000 इंजीनियरों की भर्ती करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अगले तीन वर्षों में एक करोड़ उपयोगकर्ता बनाने का लक्ष्य तय किया है।

डिजिबॉक्स द्वारा की एक विज्ञप्ति में सीईओ अर्नब मित्रा के हवाले से कहा गया है कि ‘‘हम अगले तीन वर्षों में 5,000 इंजीनियरों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं।’’

डिजिबॉक्स ने मुफ्त ऑनलाइन स्टोरेज के रूप में 20 जीबी तक डेटा देने की पेशकश की है, जिसमें कोई उपयोगकर्ता दो जीबी तक आकार की फाइल को स्टोर कर सकता है या किसी के साथ साझा कर सकता है। कंपनी की भुगतान आधारित सेवाएं 30 रुपये से शुरू होती हैं।

हाल में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने एक वर्चुअल कार्यक्रम में डिजिबॉक्स सेवा की शुरुआत की थी, और खुद को कंपनी की सेवा के पहले उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकृत किया था। डिजी बाक्‍स में पहला खाता सीईओ अमिताभ कांत ने बनाया।

डिजी बाक्‍स के चेयरमैन विवेक सुचांती ने कहा है, ‘ हम सरकार के मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्‍मनिर्भर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजी बाक्‍स के का दवा है कि यह एक स्‍मार्ट और पूरी तरह से भारतीय डिजिटल फाइल स्‍टोरेज प्‍लेटफार्म है जो बहुत तेज होने के साथ सुरक्षित व सरल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा