लाइव न्यूज़ :

चाय संघ ने की मांग और आपूर्ति में संतुलन की मांग

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवंबर भारतीय चाय संघ (टीएआई) ने रविवार को कहा कि देश में चाय उद्योग की समस्याओं का प्रमुख कारण मांग से अधिक आपूर्ति है।

चाय संघ ने इस स्थिति को ठीक करने के लिए विभिन्न उपाय भी सुझाए हैं जिनमें चाय की घरेलू खपत बढ़ाने की आवश्यकता भी शामिल है।

केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के समक्ष यहां दिए एक प्रतिवेदन में टीएआई अध्यक्ष अजय जालान ने कहा कि आपूर्ति मांग से अधिक है और यह समस्या के मूल कारणों में से एक है। उन्होंने कहा, "हमें आपूर्ति को विनियमित करना होगा और चाय की मांग पैदा करनी होगी।"

चाय की खपत को बढ़ावा देने पर जोर देते उन्होंने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति चाय की खपत 830 ग्राम प्रति वर्ष है, जबकि ब्रिटेन में यह प्रति व्यक्ति 1.61 किलोग्राम और पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति चाय की खपत 1.01 किलोग्राम है।

जालान ने कहा, "भारत में प्रति व्यक्ति चाय की खपत में 100 ग्राम की भी वृद्धि से सालाना 13.1 करोड़ किलो चाय की अतिरिक्त खपत होगी।"

उन्होंने कहा कि चाय के अत्यधिक स्वास्थ्य लाभों पर जोर देते हुए चाय को सुपर फूड/बेवरेज के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से चाय के सामान्य प्रचार के लिए धन आवंटित करने और इसके प्रोत्साहन का जिम्मा एक पेशेवर एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार