लाइव न्यूज़ :

2021 के पहले सात महीनों में चाय का निर्यात 14 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:57 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर भारत से चाय के निर्यात में 2021 के पहले सात महीनों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 14.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई-2021 के दौरान चाय का कुल निर्यात 10 करोड़ 7.8 लाख किलोग्राम का हुआ, जबकि वर्ष 2020 की समान अवधि में 11 करोड़ 75.6 लाख किलोग्राम का निर्यात किया गया था।

हालांकि, सीआईएस ब्लॉक दो करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम के साथ चाय सबसे बड़ा आयातक बना रहा। हालांकि, यह पिछले साल की समान अवधि के तीन करोड़ 5.3 लाख किलोग्राम के आयात से कम है।

प्रतिबंधों के कारण ईरान को निर्यात में काफी कमी आई थी, लेकिन उसने इस साल के पहले सात महीनों में एक करोड़ 26.3 लाख किलोग्राम का आयात किया, जो वर्ष 2020 की समान अवधि में 2.1 करोड़ किलोग्राम था।

चीन को निर्यात भी वर्ष 2020 के पहले सात महीनों के 57.4 लाख किलोग्राम से कम यानी 32.9 लाख किलोग्राम का रहा।

इस अवधि के दौरान ब्रिटेन द्वारा उठाव भी कम था। वर्तमान अवधि में यह आंकड़ा 31.2 लाख किलोग्राम का रहा।

एकमात्र अपवाद अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं जहां वर्ष 2021 के पहले सात माह में निर्यात में वृद्धि दर्ज हुई है।

भारतीय चाय संघ (आईटीए) के महासचिव अरिजीत राहा ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय चाय के कभी सबसे बड़े खरीदार देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण निर्यात कम हो पाया।

अन्य प्रमुख कारण शिपिंग कंटेनरों की अनुपलब्धता है जो कोविड काल के दौरान बहुत महंगे हो गए हैं।

इस साल के पहले सात महीनों में चाय निर्यात का मूल्य बढ़कर 2,735 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,635 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख