लाइव न्यूज़ :

कारोबारी जरूरतों के हिसाब से निवेश करना जारी रखेगी टीसीएस: शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:14 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने जैसी अल्पावधि की उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद शीर्ष आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) कारोबार की जरूरतों के हिसाब से निवेश करना जारी रखेगी और लाभ के मार्जिन को बचाने पर ध्यान नहीं देगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी ही।

टीसीएस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) समीर सेकसरिया ने कहा कि कंपनी, हालांकि, 26-28 प्रतिशत के लाभ मार्जिन पर ध्यान देते हुए काम कर रही है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव के बीच ऐसा नहीं है कि हम केवल मॉर्जिन बचाने के लिए ही चीजें करेंगे। निवेश की जो भी जरूरत है, जो भी सही होगा, हम निवेश करना जारी रखेंगे। हम अल्पावधि में इस पर ध्यान नहीं दे रहे, हमारा ध्यान कारोबार की जरूरतों को जितना संभव हो उस हद तक पूरा करना होगा।"

सितंबर तिमाही में, टीसीएस ने 25.6 प्रतिशत के मार्जिन की सूचना दी और आपूर्ति पक्ष की बाधाओं जैसी अल्पावधि के उतार-चढ़ाव वाली चीजों की आशंका जतायी जिनमें कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की ऊंची दर शामिल है।

पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली कंपनी में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर बढ़कर 11.9 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?