लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का शेयर 4 प्रतिशत टूटा, बाजार पूंजीकरण में 50,473 करोड़ रुपये की गिरावट

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल साफ्टवेयर से जुड़ी सेवाएं देने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर मंगलवार को 4 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम निवेशकों को खुश करने में असफल रहा।

बीएसई में कारोबार के दौरान टीसीएस का शेयर 5.14 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। बाद में यह 4.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,105 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 3.89 प्रतिशत टूटकर 3,120 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आईटी खंड में मंगलवार को भारी मुनाफावसूली के बावजूद आने वाले दिनों में शेयरों में तेजी की उम्मीद है।’’

कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी बीएसई में 50,473.55 करोड़ रुपये लुढ़क कर 11,48,555.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सोमवार को घोषित वित्तीय परिणाम के अनुसार टीसीएस को 2020-21 की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 14.9 प्रतिशत उछलकर 9,246 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ मामूली रूप से बढ़कर 32,430 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम