लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 9,246 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल देश की सबसे बड़ी साफ्टवेर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 9,246 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 8,049 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की आय 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 9.4 प्रतिशत बढ़कर 43,705 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 39,946 करोड़ रुपये रही थी।

टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा, ‘‘नई क्षमताओं के निर्माण और अनुसंधान एवं विकास को लेकर पिछले दशक में जो हमने निवेश किया था, उसका हमें लाभ मिल रहा है और हम बेहतर स्थिति में हैं... ।’’

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 33,388 करोड़ रुपये (विधि दावा प्रावधान को छोड़कर) रहा जो एक साल पहले 32,340 करोड़ रुपये था।

टीसीएस ने एपिक सिस्टम कॉरपोरेशन से संबंधित कानूनी मामले के निपटान को लेकर 1,218 करोड़ रुपये (16.5 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया है।

निदेशक मंडल ने अंतिम लाभांश के रूप में 15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर देने का प्रस्ताव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार