12000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में 4.5 से सात प्रतिशत की वृद्धि, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टीसीएस की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 14:28 IST2025-09-02T14:27:52+5:302025-09-02T14:28:34+5:30

कंपनी ने करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की खबर आई है।

TCS announcing layoffs 12,000 employees 4-5 to 7 percent hike in salary 80 percent employees information technology services company | 12000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में 4.5 से सात प्रतिशत की वृद्धि, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टीसीएस की घोषणा

सांकेतिक फोटो

Highlightsकंपनी को इस संबंध में भेजे गए ईमेल को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। आय में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में मामूली वृद्धि दर्ज की थी, जो 13.8 प्रतिशत थी।

मुंबईः देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टीसीएस ने अपने अधिकतर कर्मचारियों के वेतन में 4.5 से सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टाटा समूह की इस कंपनी ने सोमवार देर शाम से कर्मचारियों को वेतन वृद्धि पत्र भेजना शुरू कर दिया है और यह वेतन वृद्धि सितंबर से लागू होगी। कंपनी को इस संबंध में भेजे गए ईमेल को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। गौरतलब है कि कंपनी ने करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के बाद 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की खबर आई है।

मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, वेतन वृद्धि के पात्र अधिकतर कर्मचारी पदानुक्रम के निचले से मध्य स्तर के हैं। सूत्रों ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी 10 प्रतिशत से अधिक की वेतन वृद्धि दी गई है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही की आय में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में मामूली वृद्धि दर्ज की थी, जो 13.8 प्रतिशत थी।

Web Title: TCS announcing layoffs 12,000 employees 4-5 to 7 percent hike in salary 80 percent employees information technology services company

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे