लाइव न्यूज़ :

टीसीआई एक्सप्रेस की चालू वित्त वर्ष के अंत तक ड्रोन के जरिये डिलिवरी की योजना

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:34 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, सात नवंबर एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस चालू वित्त वर्ष के अंत तक ड्रोन के जरिये डिलिवरी (आपूर्ति) शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टीसीआई एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक चंदर अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी ने हाल में इसके लिए शुरुआती परीक्षण पूरा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में परीक्षणों के दौरान उपभोक्ताओं को दवाओं और अन्य आवश्यक सामान के पांच से 10 किलोग्राम के पैकेट की आपूर्ति की गई।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘टीसीआई एक्सप्रेस अपने ग्राहकों को दीर्घावधि का मूल्य दिलाने के लिए लगातार अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपना रही और इसमें निवेश कर रही है। हम चालू वित्त वर्ष के अंत तक एक्सप्रेस ड्रोन डिलिवरी की अवधारणा को शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’’

कंपनी के प़्रबंध निदेशक ने निवेश राशि का ब्योरा दिए बिना कहा कि कंपनी पहले ही पायलट परियोजना के लिए एक निश्चित राशि तय कर चुकी है। इस राशि का इस्तेमाल ढांचा लगाने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिक भार श्रेणी में और परीक्षण जल्द किए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने इसकी अधिक जानकारी नहीं दी।

अग्रवाल ने कहा कि ये परीक्षण एक स्टार्टअप के साथ सहयोग में किए गए। परीक्षणों में देश में बने ड्रोन का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने दावा किया कि टीसीआई एक्सप्रेस ड्रोन के जरिये डिलिवरी परीक्षण करने वाली पहले एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम