लाइव न्यूज़ :

कर माफी योजना ‘सबका विश्वास’ का लाभ उठाने से अभी तक दूर हैं बड़े करदाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 14:06 IST

‘सबका विश्वास’ योजना एक सितंबर, 2019 को शुरू हुई थी। अब तक 1.84 लाख पात्र करदाताओं में से 87.5 प्रतिशत यानी 1,61,214 ने इस योजना का लाभ उठाते हुये घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देसबका विश्वास’ के तहत पात्र करदाताओं में से 87.5 प्रतिशत ने ही अब तक इसका लाभ उठायायोजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जनवरी किया गया है।

कर माफी एवं विवाद समाधान योजना ‘सबका विश्वास’ के तहत पात्र करदाताओं में से 87.5 प्रतिशत ने ही अब तक इसका लाभ उठाया है। लाभ उठाने में वालों में ज्यादातर छोटे करदाता हैं जबकि बड़े करदाताओं ने अभी तक इससे दूरी बना रखी है। योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जनवरी किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि योजना की शर्तों के तहत पात्र करदाताओं में बड़े करदाताओं की संख्या 12.5 प्रतिशत है। इनसे संबंधित मामलों में 1.7 लाख करोड़ रुपये का कर मुकदमेबाजी में फंसा हुआ है लेकिन ऐसे करदाताओं ने योजना के तहत कोई घोषणा नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि सरकार अब इस योजना को और आगे नहीं बढ़ाएगी।

योजना एक सितंबर, 2019 को शुरू हुई थी। अब तक 1.84 लाख पात्र करदाताओं में से 87.5 प्रतिशत यानी 1,61,214 ने इस योजना का लाभ उठाते हुये घोषणा की है। योजना के नियमों के तहत विभिन्न प्रकार की राहत और छूट पाने के बाद इन करदाताओं ने 79,968 करोड़ रुपये के कर बकाये की घोषणा की है।

वहीं 23,000 यानी 12.5 प्रतिशत करदाताओं ने इस योजना के तहत कोई घोषणा नहीं की है। ज्यादातर छोटे करदाताओं ने योजना का लाभ लिया है। सूत्रों ने बताया कि योजना का लाभ नहीं लेने वालों में ज्यादातर बड़े करदाता शामिल हैं। इस तरह के 7,100 मामलों में 1.7 लाख करोड़ रुपये मुकदमेबाजी में फंसे हैं। सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारी करदाताओं से 15 जनवरी तक योजना का लाभ लेने को कह रहे हैं क्योंकि इस योजना को और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

टॅग्स :आयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो