लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में अब तक 1.48 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी: आयकर विभाग

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने 14 दिसंबर तक 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1.48 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये हैं।

विभाग ने ट्वीट जारी कर कहा है कि इस राशि में व्यक्तिगत आयकर रिफंड की राशि 45,264 करोड़ रुपये है। जबकि कंपनी कर के तहत 1.03 लाख करोड़ रुपये रिफंड किये गये हैं।

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2020 से 14 दिसंबर 2020 की अवधि में 1.02 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,48,274 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किये हैं।’’

विभाग ने कहा है, ‘‘1,00,02,982 मामलों में 45,264 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है जबकि 2,00,854 मामलों में 1,03,010 करोड़ रुपये का कंपनी कर रिफंड जारी किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?