खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय कामगारों की वेतन आय पर कर छूट जारी: सीतारमण

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:47 IST2021-04-01T20:47:21+5:302021-04-01T20:47:21+5:30

Tax exemption on salary income of Indian workers working in Gulf countries released: Sitharaman | खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय कामगारों की वेतन आय पर कर छूट जारी: सीतारमण

खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय कामगारों की वेतन आय पर कर छूट जारी: सीतारमण

नयी दिल्ली, एक अप्रैल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि खाड़ी देशों में प्रवासी भारतीयों की वेतन आय पर भारत में कर छूट बनी रहेगी।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के ट्वीट का जिक्र करते हुए सीतारमण ने स्पष्ट किया कि वित्त कानून 2021 के जरिये सऊदी अरब/संयुक्त अरब अमीरात/ओमान/कतर में काम करने वाले भारतीय कामगारों के मामले मे कोई नया या अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है।

मंत्री के अनुसार वित्त कानून, 2021 में उक्त संशोधन के जरिये केवल चीजों को स्पष्ट करने के लिये ‘कर योग्य’ शब्द की सामान्य परिभाषा को आयकर कानून में शामिल किया गया है।

सीतारमण के कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘संशोधन से खाड़ी देशों में प्रवासी भारतीय नागरिकों की आय पर कर देनदारी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खाड़ी देशों में वेतन से होने वाली आय पर पहले की तरह भारत में छूट बनी रहेगी।’’

इससे पहले, दिन में मोइत्रा ने एक तस्वीर ट्वीट की थी। उसमें वित्त विधेयक, 2021 में संशोधन की बात थी। उसमें उन्होंने लिखा कि संशोधन में ‘जटिल शब्द’ है.. विशेष खाड़ी कामगार कर।

उन्होंने लिखा, ‘‘वित्त मंत्री अपनी बातें से पीछे हट रही हैं। सऊदी/यूएई/ओमान/कतर में कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय कामगारों पर अतिरिक्त कर लगेगा।’’

सीतारमण के कार्यालय ने लिखा है, ‘‘बातों से कोई पीछे नहीं हटा है। वित्त कानून, 2021 में खाड़ी देशों में कड़ी मेहतन करने वालों पर कोई अतिरिक्त या नया कर नहीं लगाया गया है।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि तथ्यों को समझे बिना निष्कर्ष पर पहुंचना चिंताजनक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tax exemption on salary income of Indian workers working in Gulf countries released: Sitharaman

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे