लाइव न्यूज़ :

असम में तीन इकाइयों पर छापे में 200 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को कहा कि आयकर विभाग ने असम की तीन ‘प्रमुख’ इकाइयों के परिसरों पर छापे मारकर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। ये तीनों इकाइयां निर्माण और चाय बगान के कारोबार से जुड़ी हैं।

जांच और तलाशी अभियान 29 जनवरी को गुवाहाटी, तेजपुर, नलबाड़ी (असम), दिल्ली, गुरूग्राम और पचिम बंगाल में कोलकाता, सिलीगुड़ी तथा अलीपुरद्वार के 20 ठिकानों पर चलाये गये थे।

सीबीडीटी प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘इन मामलों में कुल कर चोरी 200 करोड़ रुपये की है। नौ बैंक लॉकर पाये गये हैं, उसे अभी देखना है।’’

कार्रवाई के दौरान 42 लाख रुपये नकद भी बरामद किये गये।

विभाग के अनुसार तीनों खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे थे। ‘‘इन इकाइयों ने खर्च-बढ़ाचढ़ाकर दिखाकर कई साल तक अपने लाभ को कम करके दिखाया। और उसे फिर शेयर प्रीमियम, शेयर पूंजी और ‘असुरक्षित’ कर्ज के रूप में उसी कारोबार में लगाया।’’

कर अधिकारियों ने हाथ से लिखे कुछ कागज बरामद किये हैं जिससे यह पता चलता है कि 87 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। लेकिन ये खर्च कहां किये गये, इसकी जानकारी नहीं दी गयी।

आयकर विभाग के अनुसार, ‘‘वित्तीय ब्योरा 12 करोड़ नकदी के साथ 32 करोड़ रुपये का लाभ दिखाता है। लेकिन इसका मिलान नियमित बही-खातों से नहीं हो रहा।’’

आगे की जांच के लिये इकाइयों के डिजिटल बैकअप सर्वर, कंप्यूटर और फोन लिये गये हैं। इससे वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी