लाइव न्यूज़ :

टाटा की स्वास्थ्य इकाई ने छोटे शहरों में कोविड जांच के लिए सीएसआईआर के साथ मिलाया हाथ

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई 18 जून टाटा समूह की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स (एमडी) ने गांवों और छोटे शहरों में कोविड-19 जांच को दायरा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सीएसआईर) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि टाटा समूह के नवगठित उद्यम टाटा एमडी और सीएसआईआर टियर 2 और 3 शहरों (मझोले एवं छोटे शहरों) के साथ-साथ पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 परीक्षण क्षमता को बढ़ाएगा।

बयान के अनुसार यह क्षमता भविष्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई जा रही है।

मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक गिरीश कृष्णमूर्ति ने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना महामारी के दौरान मामलों की रिपोर्टिंग को लेकर चिंताएं जताई गई हैं। यह कदम कोविड जांच उपलब्धता और निरंतर आधार पर परीक्षण की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला प्रशासन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।"

सीएसआईआर के महानिदेशक शेखर मांडे ने कहा, "कोरोना टीकाकरण के अलावा कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का तेजी से जांच, कोविड-19 का मुकाबला करने में सबसे अच्छी रणनीति के रूप में उभरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?