लाइव न्यूज़ :

टाटा ओडिशा की कोरापुट कॉफी का विपणन करेगी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि टाटा कॉफी ने राज्य के आदिवासी बहुल कोरापुट जिले में पैदा होने वाली कॉफी का देश-विदेश में विपणन करने का फैसला किया है।

पटनायक ने ओडिशा आदिवासी विकास सहकारी निगम लिमिटेड (टीडीसीसीओएल) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टाटा कॉफी कोरापुट से उत्पाद खरीदेगी और इसकी गुणवत्ता या स्वाद के साथ छेड़छाड़ किए बिना, इसकी विशिष्टता बनाए रखते हुए इसका विपणन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कदम से जिले के कॉफी किसानों में समृद्धि आएगी।

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल जून तक आदिवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत 46,000 एकड़ वन भूमि कॉफी बागान के लिए दी है।

टीडीसीसीओएल ने वित्त वर्ष 2020-21 में जिले के 193 किसानों से 28,790 किलोग्राम कॉफी बीन्स खरीदी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?