लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील का जमशेदपुर कारखाना विश्व आर्थिक मंच के लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:26 IST

Open in App

जमशेदपुर, 15 मार्च टाटा स्टील ने सोमवार को कहा कि उसके जमशेदपुर कारखाने को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ‘ग्लोबल लाइटहउस नेटवर्क’ में शामिल किया गया है। यह नेटवर्क उन विनिर्माताओं का समुदाय है जो चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकी के उपयोग में अगुवा रहे हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार इस उपलब्धि के साथ स्टील कंपनी उन गिने-चुने उपक्रमों में शामिल हो गयी है जिसकी तीन विनिर्माण इकाइयां ‘ग्लोबल लाइटहाउस नेटवर्क’ में शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘जमशेदपुर कारखाना को विश्व अर्थिक मंच के अत्याधुनिक चौथी औद्योगिक क्रांति लाइटहाउस के रूप में मान्यता दी गयी है।’’

टाटा स्टील का नीदरलैंड में आइजमुदेन कारखाना और भारत के ओड़िशा में कलिंगनगर कारखाना पहले ही इस सूची में शामिल हैं।

टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा, ‘‘जमशेदपुर कारखाने को विश्व आर्थिक मंच के लाइटहाउस नेटवर्क में शामिल किया गया है। यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। उपकरणों में हमारा निवेश तथा स्वचालन के साथ कई डिजिटल उपायों से तीनों कारखानों में उत्पादकता में सुधार आया है।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने कंपनी को डिजिटल विनिर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाया है।

विश्व आर्थिक मंच ने वैश्विक लाइटहाउस नेटवर्क का गठन चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकी को अपनाने वाले तथा जिन्होंने अबतक इसे नहीं अपनाया है, उनके बीच अंतर को पटाने के लिये किया है।

नेटवर्क के तहत चयनित कंपनियां प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर दूसरे कारखानों को बदलाव लाने के लिये आगे का रास्ता दिखा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम