लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील यूरोपीय कारोबार में 3,000 करोड़ रु का पूंजी व्यय करेगी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त टाटा स्टील ने यूरोप में अपने कारोबार के लिए 3,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। कंपनी ने वहां कारोबार को ‘मजबूत’ बनाने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यूरोप के कारोबार के संबंध में कंपनी की रणनीति से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। कंपनी टाटा स्टील पूर्व में कई कारणों अपने यूरोप कारोबार को नहीं बेच पायी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 के लिए, हमने यूरोप की खातिर 3,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय निर्धारित किया है। यह मुख्य तौर से मौजूदा रूप में कंपनी का कारोबार जारी रखने के लिए जरूरी पूंजी व्यय, पर्यावरण संबंधी पूंजी व्यय, उत्पाद मिश्रण, और खासकर नीदरलैंड में किए जा रहे विस्तार संबंधी पूंजी व्यय के लिए है।"

नरेंद्रन ने कहा कि यूरोप में कंपनी के कारोबार को टाटा स्टील नीदरलैंड और टाटा स्टील ब्रिटेन में बांटा जा रहा है जिससे लागत दक्षता और प्रबंधन पर ध्यान देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय कारोबार कर पूर्व लाभ और शुद्ध लाभ के मामले में सकारात्मक रहेगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी ने यूरोपीय कारोबार बेचने की योजना छोड़ दी गयी है, नरेंद्रन ने कहा, ‘‘हम सक्रिय रूप से खरीदार नहीं तलाश रहे। अगर आप कारोबार को मजबूत बनाते हैं, उससे कारोबार का मूल्य बढ़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार