लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने नैटस्टील होल्डिंग्स में अपनी 100% हिस्सेदारी 17.2 करोड़ डॉलर में बेची

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर टाटा स्टील ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सिंगापुर की नैटस्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 17.2 करोड़ डॉलर (करीब 1,275 करोड़ रुपये) में बेच दी है।

नैटस्टील होल्डिंग्स, टीएस ग्लोबल होल्डिंग्स (टीएसजीएच) सिंगापुर के अधीनस्थ इस्पात विनिर्माण इकाई है। टीएसजीएच भारत की टाटा स्टील लिमिटेड के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष अनुषंगी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "टाटा स्टील ने सिंगापुर की नैटस्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी।"

इसमें कहा गया कि टाटा स्टील की अप्रत्यक्ष अनुषंगी टीएस ग्लोबल होल्डिंग्स (टीएसजीएच) सिंगापुर ने बृहस्पतिवार को टॉपटिप होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (टॉपटिप) के साथ नैटस्टील होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी को 17.2 करोड़ डॉलर (1,275 करोड़ रुपये) के इक्विटी मूल्य पर बेचने के लिए निश्चित समझौता पूरा कर लिया।

टाटा स्टील ने कहा कि बिक्री से होने वाली आय का इस्तेमाल विदेशी ऋण को कम करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या