टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:59 IST2021-03-03T22:59:34+5:302021-03-03T22:59:34+5:30

Tata Steel remembers JN Tata on his 182nd birth anniversary | टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया

टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया

जमशेदपुर, तीन मार्च टाटा स्टील ने बुधवार को अपने संस्थापक जमेशदजी नसरवानजी टाटा (जे एन टाटा) को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने इस्पात क्षेत्र की कंपनी के संस्थापक को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, इस्पात कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी, उपाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

टाटा स्टील और उसके समूह की कंपनियों 30 से अधिक टीमों ने जे एन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 महीने काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रहे हैं। इसके बावजूद टाटा स्टील और जमशेदपुर के लोगों ने मिलकर इस महामारी का मुकाबला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tata Steel remembers JN Tata on his 182nd birth anniversary

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे