लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने वेल्स स्थित संयंत्र में ब्रिटेन के करदाताओं को बड़ी हिस्सेदारी की पेशकश की: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:35 IST

‘द संडे टाइम्स’ ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि टाटा स्टील संयंत्र के दो ब्लास्ट भट्टी को बंद करने और उन्हें इलेक्ट्रिक आर्क भट्टी के साथ बदलने पर विचार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाटा स्टील ने ब्रिटेन की सरकार का समर्थन पाने के लिए यह पेशकश की हैस्काई न्यूज के मुताबिक भारतीय इस्पात कंपनी ने ब्रिटेन सरकार के ‘प्रोजेक्ट बिर्च फंड’ से 90 करोड़ ब्रिटिश पाउंड मांगे हैं

टाटा स्टील ने कोरोना वायरस महामारी के बीच कारोबार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कथित रूप से वेल्स स्थित पोर्ट टैलबोट इस्पात संयंत्र में ब्रिटेन के करदाताओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की पेशकश की है। खबरों के मुताबिक टाटा स्टील ने ब्रिटेन की सरकार का समर्थन पाने के लिए यह पेशकश की है। स्काई न्यूज के मुताबिक भारतीय इस्पात कंपनी ने ब्रिटेन सरकार के ‘प्रोजेक्ट बिर्च फंड’ से 90 करोड़ ब्रिटिश पाउंड मांगे हैं।

यह कोष महामारी के दौरान संकटग्रस्त हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उद्योगों को सरकारी मदद देने के लिए बनाया गया है। सरकार द्वारा इक्विटी हिस्सेदारी लेने और संयंत्र का राष्ट्रीयकरण करने के वैकल्पिक प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। स्काई न्यूज ने कहा कि टाटा स्टील के करीबी सूत्र ने कहा कि यह प्रस्ताव कई विकल्पों में से एक है, जिन पर कंपनी विचार कर रही है।

इस प्रस्ताव के तहत टाटा स्टील अपने ब्रिटेन स्थित कारोबार के कुछ कर्ज को बट्टे खाते में डालेगी। सूत्र ने कहा कि बातचीत अभी बेहद शुरुआती दौर में है। विश्लेषकों का कहना है कि इस बात की गुंजाइश नहीं है कि सरकार आपातकालीन सहायता के तहत किसी ऐसी कंपनी में निवेश करना चाहेंगी, जिसके शेयरधारक ऐसा करने के लिए तैयार न हों।

‘द संडे टाइम्स’ ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि टाटा स्टील संयंत्र के दो ब्लास्ट भट्टी को बंद करने और उन्हें इलेक्ट्रिक आर्क भट्टी के साथ बदलने पर विचार किया जा रहा है। इस कदम से करीब 3,500 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। भा

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित